Ram Mandir Avinash Shukla Revelation: राम मंदिर के पैसे से गर्लफ्रेंड को आईफोन.. खुद के लिए कार भी, आरोपी अविनाश शुक्ला ने उगले चोरी के पैसे कहाँ-कहाँ खर्च, आप भी पढ़ें..

Ads

Ram Mandir Avinash Shukla Revelation: राम मंदिर चढ़ावा जांच में नया खुलासा, पुलिस अविनाश शुक्ला के कथित 19 लाख रुपये खर्च और लेनदेन की जांच कर रही।

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 11:12 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 11:12 PM IST

Ram Mandir Avinash Shukla Revelation || Image- Times Of India

HIGHLIGHTS
  • अविनाश शुक्ला से पूछताछ में कथित खर्च का खुलासा।
  • पुलिस बैंक खातों और संपत्ति की जांच में जुटी।
  • कई लोगों तक पहुंची रकम की पड़ताल जारी।

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले की जांच में पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ में करीब 19 लाख रुपये खर्च करने की जानकारी सामने आई है। (Ram Mandir Avinash Shukla Revelation) पुलिस अब इस रकम के इस्तेमाल और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़, अविनाश शुक्ला की रिमांड मिलने के बाद अयोध्या पुलिस लाइन में पूछताछ के लिए लाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि चढ़ावे की रकम का बड़ा हिस्सा परिवार के लोगों, दोस्तों और निजी खर्चों पर लगाया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

गर्लफ्रेंड को दिलाया आईफोन

जांच में सामने आया है कि अविनाश ने कथित तौर पर अपने एक भाई की शादी में करीब 6 लाख रुपये खर्च किए, जबकि दूसरे भाई को 5 से 6 लाख रुपये दिए। इसके अलावा उसने करीब 3.5 लाख रुपये की एक कार खरीदी थी, जिसे पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने एक दोस्त के खाते में करीब 2.5 लाख रुपये भी ट्रांसफर किए और उसे एक महंगा मोबाइल फोन भी उपहार में दिया। सूत्रों के मुताबिक यह आईफोन था उसने अपने किसी कथित गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा था। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी छोटी-छोटी रकम देने की बात सामने आई है। इन सभी दावों की जांच की जा रही है।

अविनाश शुक्ला के कब्जे से 20.39 लाख रुपये नकद

जांच के दौरान पुलिस ने अविनाश के दो भाइयों से भी पूछताछ की है और कई जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस उसके भाई अभिषेक शुक्ला के नाम पर वर्ष 2024 में खरीदी गई जमीन और उन बैंक खातों की भी जांच कर रही है, जिनमें कथित तौर पर रकम भेजी गई थी। (Ram Mandir Avinash Shukla Revelation) साथ ही विभिन्न लोगों तक पहुंची रकम को वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इससे पहले अविनाश शुक्ला के कब्जे से 20.39 लाख रुपये नकद, 1,121 अमेरिकी डॉलर, सोने-चांदी के आभूषण, अन्य कीमती सामान और एक एसयूवी बरामद की थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिषेक शुक्ला ने एक बार सह-आरोपी अनुकल्प मिश्रा से पैसों के स्रोत के बारे में पूछा था, लेकिन उसने कथित तौर पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और इस मामले में आगे सवाल न करने की बात कही। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में एक अगस्त से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अधिवास प्रमाणपत्र अनिवार्य

तमिलनाडु ने हिताची एनर्जी के साथ 1,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद निधन

बिना जुगाड़ के नेहरू को मरणोपरांत मिला था इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान: कांग्रेस का तंज

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जम्मू-कश्मीर दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौटे

पुलिस के अनुसार अविनाश शुक्ला ने कथित रकम कहां खर्च की?

पूछताछ में परिवार, शादी, कार खरीद, दोस्तों और अन्य निजी खर्चों पर राशि खर्च होने की बात सामने आई।

पुलिस अब किन पहलुओं की जांच कर रही है?

बैंक खातों, जमीन खरीद, धन हस्तांतरण और कथित लाभ पाने वाले लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

क्या पुलिस ने कोई बरामदगी भी की है?

पुलिस पहले नकदी, डॉलर, आभूषण, अन्य सामान और एक एसयूवी बरामद करने का दावा कर चुकी है।