सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम में आवासीय परियोजना के लिए 194 एकड़ जमीन ली
सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम में आवासीय परियोजना के लिए 194 एकड़ जमीन ली
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम में करीब 194 एकड़ जमीन सीधे खरीद और संयुक्त उद्यम के जरिये हासिल की है। कंपनी इस जमीन पर एकीकृत लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करेगी, जिससे 6,000 करोड़ रुपये तक का राजस्व मिलने का अनुमान है।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने हरियाणा के गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में लगभग 194.22 एकड़ जमीन हासिल की है और इसके लिए एक जमीन मालिक के साथ साझेदारी की है।
कंपनी ने 25 एकड़ जमीन सीधे खरीदी है, जबकि 169.22 एकड़ के लिए जमीन मालिक के साथ संयुक्त उद्यम किया है।
कंपनी के अनुसार, प्रस्तावित परियोजना में 67.7 लाख वर्ग फुट क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इससे 5,500 करोड़ रुपये से 6,000 करोड़ रुपये का अनुमानित राजस्व मिलने की संभावना है।
कंपनी के अनुसार, प्रस्तावित परियोजना में 67.7 लाख वर्ग फुट क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इससे 5,500 करोड़ रुपये से 6,000 करोड़ रुपये का अनुमानित राजस्व मिलने की संभावना है।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


