ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स का आईपीओ 29 सितंबर को, मूल्य दायरा 185-197 रुपये प्रति शेयर
ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स का आईपीओ 29 सितंबर को, मूल्य दायरा 185-197 रुपये प्रति शेयर
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) एकीकृत रियल एस्टेट मंच ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स लि. का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 29 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 185 से 197 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि आईपीओ के तहत 10 रुपये अंकित मूल्य के 27,96,000 इक्विटी शेयर पेश किए जाएंगे। इनमें 22,38,000 नए शेयर, जबकि 5,58,000 शेयर मौजूदा शेयरधारकों की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत होंगे।
एंकर (बड़े) निवेशकों के लिए निर्गम 28 सितंबर को खुलेगा। आईपीओ एक अक्टूबर को बंद होगा।
आईपीओ में न्यूनतम 600 शेयरों के लिए बोली लगायी जा सकती। शेयर बीएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध कराये जाने का प्रस्ताव है।
कंपनी के प्रवर्तक एवं प्रबंध निदेशक प्रसून चौहान ने कहा कि कि आईपीओ से कंपनी को रियल एस्टेट परामर्श और विकास, दोनों कारोबारों का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
रियल एस्टेट परामर्श और सलाहकार सेवाओं को संस्थागत रूप देने की दिशा में काम कर रही दिल्ली-एनसीआर की कंपनी ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2025-26 में 12.22 करोड़ रुपये रहा। परिचालन आय आलोच्य वित्त वर्ष में 41.97 करोड़ रुपये रही।
भाषा
योगेश रमण
रमण

Facebook


