चांदी का वायदा भाव में गिरावट

चांदी का वायदा भाव में गिरावट

चांदी का वायदा भाव में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: October 31, 2022 4:00 pm IST

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग से कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 135 रुपये फिसलकर 57,345 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी का भाव 135 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,345 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 18,511 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.03 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में