कारोबारियों की बिकवाली से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कारोबारियों की बिकवाली से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कारोबारियों की बिकवाली से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: July 8, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: July 8, 2026 8:27 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,062 रुपये की गिरावट के साथ 72,400 रुपये प्रति किग्रा रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,062 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,29,795 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 846 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों का कहना है कि कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 60.78 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में