कमजोर हाजिर मांग से चांदी के वायदा भाव में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से चांदी के वायदा भाव में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से चांदी के वायदा भाव में गिरावट
Modified Date: December 22, 2022 / 03:25 pm IST
Published Date: December 22, 2022 3:25 pm IST

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 550 रुपये की गिरावट के साथ 69,159 रुपये प्रति किग्रा रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2023 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 550 रुपये यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,159 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 22,686 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.80 प्रतिशत की हानि के साथ 24 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में