अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर अनिश्चितता से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर अनिश्चितता से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर अनिश्चितता से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: June 19, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: June 19, 2026 6:52 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 8,766 रुपये लुढ़ककर 2.28 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। निवेशकों ने अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर बिकवाली के बीच कीमती धातुओं की बिकवाली की।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 8,766 रुपये यानी 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,28,806 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 11,080 लॉट का कारोबार हुआ।

पिछले सत्र में चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई थी। यह बुधवार के 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 14,235 रुपये (यानी 5.7 प्रतिशत) टूटकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों का कहना है कि स्विट्जरलैंड में होने वाली उच्च-स्तरीय बातचीत रद्द होने के बाद अमेरिका-ईरान शांति प्रक्रिया को लेकर उम्मीदें कम हो गई हैं, जिससे दुश्मनी खत्म करने के उपायों को लागू करने पर संदेह पैदा हो गया है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्विट्जरलैंड की अपनी यात्रा टाल दी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जुलाई डिलीवरी अनुबंध वाला कॉमेक्स चांदी वायदा 2.85 डॉलर या 4.3 प्रतिशत टूटकर 63.46 डॉलर प्रति औंस रह गए।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में