हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 15, 2021 / 10:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी वायदा कीमत 230 रुपये की तेजी के साथ 67,074 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 230 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,074 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 12,155 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.02 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश