BOB Apprentice 2026: क्या आपने अभी तक नहीं किया अप्लाई? अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन बेहद करीब, हर महीने खाते में आएगी अच्छी रकम

Ads

BOB Apprentice 2026: Bank of Baroda में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने का मौका जल्द खत्म होने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते रजिस्ट्रेशन कर लें अन्यथा मौका हाथ से निकल जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 5,000 अप्रेंटिस पदों पर चयन किया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 02:12 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 02:12 PM IST

(BOB Apprentice 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है।
  • भर्ती के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
  • न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है।

नई दिल्ली: BOB Apprentice 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जो उम्मीदवार बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना और प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर लें।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। बिना ग्रेजुएशन डिग्री वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और स्थानीय भाषा परीक्षा लिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य जागरूकता, वित्तीय जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, कम्प्यूटर ज्ञान और अंग्रेजी भाषा से जुड़े कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी। यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवा इस भर्ती में रुचि दिखा रहे हैं।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये रखा गया है। वहीं सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क देना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है।

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?

लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।