Silver Price 10 June 2026: खरीदारों की चमकी किस्मत! आज एक ही झटके में 10,000 रुपये लुढ़के चांदी के दाम, जानिए अब 10 ग्राम के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे?

Ads

Silver Price 10 June 2026: बुधवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। एक ही दिन में चांदी लगभग 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के बाजारो में इसका भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इस गिरावट से खरीदारों में खुशी का माहौल देखने के मिल रहा है।

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 01:30 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 01:32 PM IST

(Silver Price 10 June 2026/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • चांदी के दाम में एक दिन में करीब ₹10,000 प्रति किलो की गिरावट।
  • दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी ₹2,50,000 प्रति किलो पर स्थिर।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों करीब 2% टूटे।

नई दिल्ली: Silver Price 10 June 2026 in India: आज बुधवार 10 जून को भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। एक ही दिन में चांदी करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया। जबकि चेन्नई और हैदराबाद में थोड़ी महंगी है। जहां एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये है। वहीं, इस गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी को लेकर हलचल देखी जा रही है।

दिल्ली में आज चांदी के दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम/किलो आज (₹) कल (₹) बदलाव
1 ग्राम ₹ 250 ₹ 260 ₹ -10
8 ग्राम ₹ 2,000 ₹ 2,080 ₹ -80
10 ग्राम ₹ 2,500 ₹ 2,600 ₹ -100
100 ग्राम ₹ 25,000 ₹ 26,000 ₹ -1,000
1000 ग्राम (1 किलो) ₹ 2,50,000 ₹ 2,60,000 ₹ -10,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी (Decline in the International Market)

वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिली है। सोना लगभग 2 प्रतिशत टूटकर 4,199.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी भी करीब 2 प्रतिशत गिरकर 63.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। इससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय मांग में कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता का असर कीमतों पर पड़ रहा है।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

शहर 10 ग्राम चांदी (₹) 1 किलोग्राम चांदी (₹)
दिल्ली ₹ 2,500 ₹ 2,50,000
मुंबई ₹ 2,500 ₹ 2,50,000
अहमदाबाद ₹ 2,500 ₹ 2,50,000
चेन्नई ₹ 2,600 ₹ 2,60,000
कोलकाता ₹ 2,500 ₹ 2,50,000
हैदराबाद ₹ 2,600 ₹ 2,60,000
जयपुर ₹ 2,500 ₹ 2,50,000
भोपाल ₹ 2,500 ₹ 2,50,000
लखनऊ ₹ 2,500 ₹ 2,50,000
चंडीगढ़ ₹ 2,500 ₹ 2,50,000

MCX पर भी गिरावट का असर (Impact of the Decline Seen on MCX)

भारतीय वायदा बाजार यानी MCX पर भी कमजोरी देखने को मिली। अगस्त डिलीवरी वाला सोना करीब 1,52,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2,38,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में फिलहाल अस्थिरता बनी हुई है और निवेशक बड़े फैसले लेने से बच रहे हैं।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों में चांदी के दाम

दिनांक 10 ग्राम (₹) 100 ग्राम (₹) 1 किलो (₹) बदलाव
10 जून 2026 ₹ 2,500 ₹ 25,000 ₹ 2,50,000 -10,000
09 जून 2026 ₹ 2,600 ₹ 26,000 ₹ 2,60,000 0
08 जून 2026 ₹ 2,600 ₹ 26,000 ₹ 2,60,000 -5,000
07 जून 2026 ₹ 2,650 ₹ 26,500 ₹ 2,65,000 0
06 जून 2026 ₹ 2,650 ₹ 26,500 ₹ 2,65,000 -10,000
05 जून 2026 ₹ 2,750 ₹ 27,500 ₹ 2,75,000 -5,000
04 जून 2026 ₹ 2,800 ₹ 28,000 ₹ 2,80,000 0
03 जून 2026 ₹ 2,800 ₹ 28,000 ₹ 2,80,000 0
02 जून 2026 ₹ 2,800 ₹ 28,000 ₹ 2,80,000 0
01 जून 2026 ₹ 2,800 ₹ 28,000 ₹ 2,80,000 0

आगे क्या रहेगा बाजार का रुख (Market Outlook Ahead)

विशेषज्ञों का मानना है कि अब बाजार की नजर अमेरिका के महंगाई आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीतियों पर है। इन्हीं संकेतों के आधार पर आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भारत में भी स्थानीय मांग और वैश्विक संकेत मिलकर कीमतों की दिशा तय करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

आज चांदी के दाम में कितनी गिरावट आई?

आज चांदी के दाम में करीब ₹10,000 प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में चांदी का भाव क्या है?

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी करीब ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम पर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कितना गिरा?

सोना करीब 2 प्रतिशत गिरकर 4,199.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

MCX पर चांदी का भाव क्या रहा?

जुलाई डिलीवरी वाली चांदी लगभग ₹2,38,100 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।