हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: October 9, 2020 10:20 am IST

नयी दिल्ली,नौ अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में चांदी की कीमत शुक्रवार को 1,081 रुपये की तेजी के साथ 61,600 रुपये किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये चांदी की कीमत 1,081 रुपये यानी 1.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,600 रुपये किलो हो गयी। इसमें 16,770 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वाायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू मांग में तेजी की वजह से कारोबारियों की ताजा लिवाली थी।

न्यूयार्क में चांदी की कीमत 2.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.45 डॉलर प्रति औंस बोली जा रही थी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में