कमजोर मांग की वजह से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग की वजह से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग की वजह से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: December 18, 2020 11:59 am IST

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किय जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 704 रुपये की हानि के साथ 67,563 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 704 रुपये यानी 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,563 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 14,545 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.97 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में