हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: May 3, 2021 8:53 am IST

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 762 रुपये की तेजी के साथ 69,128 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 762 रुपये यानी 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,128 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 8,778 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू मांग में तेजी के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.16 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में