हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 21, 2021 1:24 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,890 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 292 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,890 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 10,194 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.10 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में