हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: May 14, 2021 10:59 am IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 377 रुपये की तेजी के साथ 70,850 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 377 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,850 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 10,124 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.29 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में