Shiv Sena UBT MPs Meeting : बड़ी बगावत की तैयारी? इस कद्दावर पार्टी के सांसदों पर विरोधी गुट की नजर, पार्टी चीफ ने आनन-फानन में बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

शिवसेना (UBT) के सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में जाने की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने सभी 9 लोकसभा सांसदों की आपात बैठक बुलाई है। आज मातोश्री में होने वाली इस बैठक पर महाराष्ट्र की राजनीति की नजरें टिकी हैं।

Shiv Sena UBT MPs Meeting : बड़ी बगावत की तैयारी? इस कद्दावर पार्टी के सांसदों पर विरोधी गुट की नजर, पार्टी चीफ ने आनन-फानन में बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Shiv Sena UBT Crisis News/Image Credit: File Image

Modified Date: June 14, 2026 / 10:37 am IST
Published Date: June 14, 2026 10:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • सांसदों के शिंदे गुट में जाने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक।
  • पार्टी में तकनीकी विभाजन के लिए 9 में से 6 सांसदों का समर्थन जरूरी।
  • संजय राउत बोले- "ठाकरे परिवार हमेशा महाराष्ट्र पर राज करेगा"।

मुंबई : Shiv Sena UBT MPs Meeting :  महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना के सांसदों के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे ने पार्टी के सभी 9 लोकसभा सांसदों को आपात बैठक के लिए मुंबई बुलाया है। यह अहम बैठक आज उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ में होने जा रही है।

9 में से कम से कम 6 सांसदों का समर्थन ज़रूरी

पार्टी में किसी भी तरह के तकनीकी विभाजन को कानूनी रूप से वैध बनाने के लिए 9 में से कम से कम 6 सांसदों का समर्थन होना जरूरी है। Shiv Sena UBT MPs Meeting इस सियासी सरगर्मी के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए पार्टी में नई पीढ़ी के नेतृत्व को आगे लाने की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत दिए हैं।

‘यह ठाकरे परिवार है, वे हमेशा महाराष्ट्र पर राज करेंगे’

Uddhav Thackeray Matoshree Meeting संजय राउत ने ठाकरे परिवार पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह ठाकरे परिवार है और वे हमेशा महाराष्ट्र पर राज करेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि आदित्य ठाकरे पार्टी और राज्य, दोनों के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। मातोश्री में होने वाली आज की इस बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इस बैठक के बाद ही साफ हो पाएगा कि शिवसेना के सांसद पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं या फिर महाराष्ट्र की राजनीति में कोई नया उलटफेर होने वाला है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.