Ladli Behna Yojana Installment Today : आज बजेगी लाड़ली बहनों के फोन की घंटी! खाते में आएंगे पैसे, CM मोहन यादव भेजेंगे बड़ा तोहफा

मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर के केसली से सिंगल क्लिक के जरिए 1,835 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

Ladli Behna Yojana Installment Today : आज बजेगी लाड़ली बहनों के फोन की घंटी! खाते में आएंगे पैसे, CM मोहन यादव भेजेंगे बड़ा तोहफा
Modified Date: June 14, 2026 / 10:17 am IST
Published Date: June 14, 2026 10:15 am IST

भोपाल : Ladli Behna Yojana Installment Today :मध्यप्रदेश की ‘लाड़ली बहनों’ के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से आज जारी करने जा रहे हैं, जिससे करोड़ों महिलाओं के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर होंगे।

1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों को देंगे राशि

इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले के केसली में आयोजित एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम से इस राशि का वितरण करेंगे। CM Dr Mohan Yadav Direct Benefit Transfer सरकार द्वारा इस किस्त के तहत मध्यप्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1,835 करोड़ रुपये की राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी।

Ladli Behna Yojana Scheme Update कई विकास कार्यों की भी देंगे सौगात

इस कार्यक्रम को लेकर केसली में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। किस्त जारी करने के साथ ही मुख्यमंत्री क्षेत्र को कई विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाई जा रही यह योजना राज्य सरकार की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक है। हर महीने तय समय पर मिलने वाली इस आर्थिक सहायता से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के जीवन स्तर में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.