हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 8, 2021 / 10:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 162 रुपये की तेजी के साथ 69,527 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 162 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,527 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 10,862 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में चांदी में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में चांदी कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.20 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश