Reported By: Avinash Pathak
,Raigarh Live Death Viral Video || Image- IBC24 New File
रायगढ़: जिले में मौत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि, कोस्टा पारा इलाके में रील बनाने के फेर में एक युवती अपनी जान गंवा बैठी। (Raigarh Live Death Viral Video) खास बात यह है कि मृतका के मोबाइल में मौत का लाइव फुटेज भी रिकॉर्ड हुआ है। मृतका का नाम विशाखा देवांगन है और वह 22 वर्ष की थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जान गंवाने वाली युवती की चार साल पहले शादी हुई थी और वह रील बनाने की शौकीन थी। मंगलवार की दोपहर महिला की बंद कमरे में पंखे पर लटकी हुई लाश मिली। परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा बंद देखा तो वे दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, जहां मृतका पंखे में फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद जांच में पुलिस को घटनास्थल से मृतका का मोबाइल फोन मिला, जिसमें तकरीबन डेढ़ घंटे का वीडियो रिकॉर्ड है।
वीडियो में मृतका बड़े आराम से पंखे पर दुपट्टे को बांधते हुए और फंदा बनाकर गले में डालते हुए नजर आ रही है। कुछ ही सेकंड बाद अचानक मृतका का पैर फिसलता है और वह फांसी के फंदे पर झूल जाती है। (Raigarh Live Death Viral Video) मृतका इस दौरान खुद को बचाने की कोशिश करती भी दिख रही है। वीडियो में मृतका अपनी जेब से कुछ निकालकर फंदे को काटने का प्रयास करती हुई दिखाई दे रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
हालांकि, इस दौरान वह खुद को बचा नहीं पाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है। वीडियो के आधार पर भी घटना की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की भी पुष्टि नहीं कर रही है कि घटना रील बनाने के चक्कर में हुई है।
उप्र: ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ढहाई गई
अर्जुन और वीर पिकलबॉल विश्व कप में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करेंगे
जगुआर लैंडरोवर ने मध्यम अवधि में राजस्व में दहाई अंक वाली वृद्धि का लक्ष्य रखा
बीएमडब्ल्यू ने स्थानीय स्तर पर तैयार मिनी कंट्रीमैन सी पेश की, शुरुआती कीमत 47.5 लाख रुपये
भारत का रणनीतिक भंडार कच्चे तेल के आयात की केवल नौ-10 दिन की जरूरत के बराबर: रिपोर्ट