Bastar Police Transfer-Posting List: बस्तर पुलिस में बड़े पैमाने पर बदलाव.. एक साथ 5 दर्जन इंस्पेक्टर्स को मिली मैदानी इलाकों में तैनाती, रायपुर से गृह विभाग ने जारी की लिस्ट

Ads

Bastar Police Transfer-Posting List: बस्तर संभाग में तैनात 61 निरीक्षकों का तबादला, गृह विभाग ने मैदानी जिलों में नई पदस्थापना दी।

  •  
  • Publish Date - June 17, 2026 / 06:39 PM IST,
    Updated On - June 17, 2026 / 07:32 PM IST

Bastar Police Transfer-Posting List || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • बस्तर संभाग के 61 निरीक्षकों का तबादला किया गया।
  • गृह विभाग ने नई पदस्थापना आदेश जारी किए।
  • कांकेर, सुकमा, बीजापुर समेत कई जिले प्रभावित।

रायपुर: बस्तर समेत छत्तीगसढ़ अब सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। माओवाद के सफाये के बाद अब प्रदेश के गृह विभाग ने संभाग के जिलों में तैनात पुलिस अफसरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की बड़ी लिस्ट जारी की है। (Bastar Police Transfer-Posting List) रायपुर से गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में कांकेर, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर जिलों में तैनात करीब 61 निरीक्षकों को मैदानी इलाकों में भेजा गया हैं। देखें पूरी सूची..

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सुंदरराज पी जायेंगे डेपुटेशन पर दिल्ली

करीब चार दशक से माओवाद के आतंक से जकड़े छत्तीसगढ़ और खासकर बस्तर संभाग को नक्सलियों के दहशत से मुक्त कराने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले सीनियर आईपीएस अधिकारी और मौजूदा समय में बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी को केंद्र सरकार का बुलावा आया है। केंद्रीय गृह विभाग की तरह से उनका डेपुटेशन ऑर्डर जारी किया गया है।

सुंदरराज पी को एनआईए यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में आईजी के पद पर नियुक्ति दिए गई है। गृह मामलों के मंत्रालय ने सुंदरराज पी को रिलीव करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। (Bastar Police Transfer-Posting List) बता दें कि छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी लम्बे वक़्त से बस्तर में तैनात थे। केंद्र सरकार ने उनके कंधो पर नक्सल हिंसा ख़त्म करने और समूचे क्षेत्र में शांति स्थापित करने जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी थी। सुंदरराज पी ने अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया भी। आज बस्तर का क्षेत्र औपचारिक तौर पर सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त हो चुका हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

उप्र: ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ढहाई गई

अर्जुन और वीर पिकलबॉल विश्व कप में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करेंगे

जगुआर लैंडरोवर ने मध्यम अवधि में राजस्व में दहाई अंक वाली वृद्धि का लक्ष्य रखा

बीएमडब्ल्यू ने स्थानीय स्तर पर तैयार मिनी कंट्रीमैन सी पेश की, शुरुआती कीमत 47.5 लाख रुपये

भारत का रणनीतिक भंडार कच्चे तेल के आयात की केवल नौ-10 दिन की जरूरत के बराबर: रिपोर्ट

Q1. कितने पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया है?

A: गृह विभाग ने बस्तर संभाग के 61 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

Q2. किन जिलों के निरीक्षक इस सूची में शामिल हैं?

A: कांकेर, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर के निरीक्षक शामिल हैं।

Q3. तबादले के बाद निरीक्षकों को कहाँ भेजा गया है?

A: अधिकांश निरीक्षकों को बस्तर से मैदानी क्षेत्रों के विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है।