चांदी वायदा भाव 117 रुपये बढ़कर 1,15,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर

चांदी वायदा भाव 117 रुपये बढ़कर 1,15,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर

चांदी वायदा भाव 117 रुपये बढ़कर 1,15,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर
Modified Date: July 25, 2025 / 02:39 pm IST
Published Date: July 25, 2025 2:39 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदे बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 117 रुपये बढ़कर 1,15,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 117 रुपये या 0.1 प्रतिशत बढ़कर 1,15,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,844 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 39.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

भाषा अनुराग

अनुराग


लेखक के बारे में