ताजा भू-राजनीतिक आशावाद से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
ताजा भू-राजनीतिक आशावाद से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी के वायदा भाव 3,132 रुपये बढ़कर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले रद्द करने के बाद भू-राजनीतिक तनाव को लेकर चिंताएं कम हुईं और कारोबारियों ने फिर से कीमती धातुओं में निवेश करना शुरू कर दिया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,132 रुपये यानी 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,42,785 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 11,251 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार के जानकारों के मुताबिक, ईरान पर तय मिलिट्री हमले को रद्द करने के ट्रंप के ऐलान के बाद बाजार का मूड बेहतर हुआ। ट्रंप का कहना था कि बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। यह ऐलान ईरान के तेल बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की पहले की धमकियों से उलट था। उन धमकियों से इलाके में बड़े टकराव का डर बढ़ गया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जुलाई अनुबंध वाला कॉमेक्स चांदी वायदा लगभग 5 प्रतिशत बढ़कर 67.07 डॉलर प्रति औंस हो गए।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


