कमजोर मांग से चांदी वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से चांदी वाायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से चांदी वाायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: April 27, 2021 9:43 am IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) कमजोर मांग की वजह से कारोबारियों के अपने सौदों का आकार घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 30 रुपये की गिरावट के साथ 68,650 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई वायदा अनुबंध का भाव 30 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत गिरकर 68,650 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 7,874 लॉट के लिये सौदे किये गये।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.29 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में