(Silver Rate 26 February 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Silver Rate 26 February 2026 आज शुक्रवार को चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज की गई है। गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले दोपहर तक चांदी करीब 8,210 रुपये प्रति किलो उछलकर 2,68,340 रुपये पर पहुंच गई है। मुंबई में भाव 8,230 रुपये बढ़कर 2,68,810 रुपये और चेन्नई में 8,250 रुपये चढ़कर 2,69,590 रुपये प्रति किलो हो गया है। बाजार में अचानक आई इस तेजी से निवेशकों और कारोबारियों में हलचल बढ़ गई है।
कोलकाता में चांदी 7,120 रुपये बढ़कर 2,67,350 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। पटना में भी 7,120 रुपये की तेजी के साथ भाव 2,65,760 रुपये हो गया। लखनऊ में कीमत 7,140 रुपये बढ़कर 2,67,780 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। जयपुर में चांदी 7,130 रुपये की तेजी के साथ 2,67,670 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। कुल मिलाकर देशभर में चांदी के दाम में मजबूत उछाल देखने को मिला है। यह नई कीमत bullions.co.in के द्वारा जारी की गई है।
वहीं, इस तेजी का असर छोटे निवेशकों पर भी पड़ा है। दिल्ली में 10 ग्राम का चांदी का सिक्का 2,405 रुपये में बिक रहा है। लखनऊ में यही सिक्का 2,410 रुपये और मुंबई में 2,409 रुपये में उपलब्ध है। कोलकाता में इसका भाव 2,406 रुपये है, जबकि चेन्नई में 10 ग्राम का सिक्का 2,426 रुपये में मिल रहा है।
घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी में तेजी रही। एमसीएक्स पर चांदी का रेट 3.2% यानी 8,340 रुपये बढ़कर 2,68,009 रुपये प्रति किलो हो गया। वहीं, सोने में हल्की बढ़त देखी गई और भाव 1,60,234 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी 0.6% बढ़कर 88.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है, जो हाल के हफ्तों का उच्च स्तर है।