कमजोर मांग से वायदा बाजार में चांदी 666 रुपये फिसली

कमजोर मांग से वायदा बाजार में चांदी 666 रुपये फिसली

कमजोर मांग से वायदा बाजार में चांदी 666 रुपये फिसली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: October 21, 2022 4:27 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों के अपने सौदे घटाये जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 666 रुपये फिसलकर 55,987 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का दिसंबर डिलिवरी का भाव 666 रुपये यानी 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,987 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 21,847 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.43 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही।

भाषा रिया रमण

रमण


लेखक के बारे में