भारत में एकीकृत मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक केंद्र बनाने की इच्छुक है सिंगापुर की सैट्स

भारत में एकीकृत मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक केंद्र बनाने की इच्छुक है सिंगापुर की सैट्स

भारत में एकीकृत मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक केंद्र बनाने की इच्छुक है सिंगापुर की सैट्स
Modified Date: August 21, 2026 / 07:43 pm IST
Published Date: August 21, 2026 7:43 pm IST

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 21 अगस्त (भाषा) भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर अत्यधिक उम्मीद जताते हुए सिंगापुर स्थित सैट्स लिमिटेड ने कहा कि वह देश के विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक सुविधाएं बनाने की इच्छुक है।

इस सप्ताह सिंगापुर में हुए भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के बाद बृहस्पतिवार को एक व्यवसाय मंच में सैट्स लिमिटेड के ‘गेटवे सर्विसेज फॉर एशिया पैसिफिक’ के सीईओ बॉब ची ने कहा, ”हम भारत को लेकर काफी आशावादी हैं।”

‘गेटवे सर्विसेज फॉर एशिया पैसिफिक’ सैट्स लिमिटेड की इकाई है। समूह का भारत के 14 शहरों में कारोबार है और उसने प्रमुख महानगरों में योजनाबद्ध मल्टी मॉडल ट्रांसशिपमेंट केंद्रों के साथ ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4,500 करोड़ रुपये तक के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

आईएनएसईएडी एशिया कैंपस में आयोजित भारत-सिंगापुर व्यवसाय मंच में ची ने कहा, ”हम देश के विनिर्माण क्षेत्र और अर्थव्यवस्था के हर व्यवसाय को समर्थन देने के लिए विश्व स्तरीय एकीकृत लॉजिस्टिक मल्टीमॉडल सुविधाएं बनाने में रुचि रखते हैं।” इस कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी भाग लिया।

सैट्स ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में बने जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 37 साल के रियायत आधारित लॉजिस्टिक केंद्र की स्थापना की है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में