सीतारमण ने अमेरिकी राजदूत से की मुलाकात, आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा

सीतारमण ने अमेरिकी राजदूत से की मुलाकात, आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा

सीतारमण ने अमेरिकी राजदूत से की मुलाकात, आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा
Modified Date: May 20, 2026 / 09:46 pm IST
Published Date: May 20, 2026 9:46 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। दोनों ने भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दोनों ने भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को मजबूत करने, भारत-अमेरिका वित्तीय प्रौद्योगिकी सहयोग, निवेश के अवसरों और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।’’

इसमें यह भी कहा गया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने गोर को आगामी 250वें अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में