सोलेक्स एनर्जी को 628 करोड़ रुपये का सौर मॉड्यूल की आपूर्ति का ऑर्डर मिला

सोलेक्स एनर्जी को 628 करोड़ रुपये का सौर मॉड्यूल की आपूर्ति का ऑर्डर मिला

सोलेक्स एनर्जी को 628 करोड़ रुपये का सौर मॉड्यूल की आपूर्ति का ऑर्डर मिला
Modified Date: July 9, 2026 / 04:00 pm IST
Published Date: July 9, 2026 4:00 pm IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) सोलेक्स एनर्जी को 628 करोड़ रुपये का नया सौर मॉड्यूल आपूर्ति ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सोलेक्स एनर्जी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि यह आर्डर उसे ऐसे नवीकरणीय ऊर्जा समूह से प्राप्त हुआ है जो विभिन्न देशों में अपनी मजबूती बनाए हुए है।

कंपनी ने कहा, ‘‘इस ऑर्डर के तहत एन-टाइप टॉपकॉन जी12आर ग्लास-टू-ग्लास सौर पीवी मॉड्यूल (615 डब्ल्यूपी और 620 डब्ल्यूपी) की आपूर्ति की जाएगी। इस अनुबंध का कुल मूल्य सभी लागू शुल्क और कर सहित 628.37 करोड़ रुपये है।’’

गुजरात स्थित सोलेक्स एनर्जी सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में शामिल है।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में