(अभिषेक सोनकर)
तूतीकोरिन (तमिलनाडु), 23 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को तूतीकोरिन के वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह पर 1,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को पेश किया। इनका मकसद बंदरगाह बुनियादी ढांचे का उन्नयन करना, स्वच्छ परियोजनायें लगाना और नए ज़माने की प्रौद्योगिकी को अपनाना है।
बंदरगाह, पोत-परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने कहा कि इन निवेश से तूतीकोरिन के वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट (वीओसी बंदरगाह) को तमिलनाडु का एक बड़ा ‘ट्रांसशिपमेंट हब’ बनने में मदद मिलेगी, जिससे समुद्री रास्तों से क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ेगा।
सोनोवाल ने 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें बंदरगाह की ऐतिहासिक विरासत पर केन्द्रित वीओसी मैरीटाइम हेरिटेज म्यूज़ियम, परिवहन को बेहतर बनाने वाले कुछ सड़क परियोजनायें, एआई-संचालित परिचालन और रखरखाव के लिए ‘डिजिटल ट्विन प्रोजेक्ट’ शामिल हैं।
मंत्री ने 1,340 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया, जैसे पांच मेगावाट स्टोरेज के साथ आठ मेगावाट का ‘विंड फार्म’, दो मेगावाट की हरित हाइड्रोजन सुविधा और दो मेगावाट का भूमि आधारित सौर संयंत्र और स्मार्ट मीटरिंग सुविधा वाली ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय