केआईडब्ल्यूजी: सेना की शानदार शुरुआत, हिमाचल और सीआरपीएफ को भी स्वर्ण

Ads

केआईडब्ल्यूजी: सेना की शानदार शुरुआत, हिमाचल और सीआरपीएफ को भी स्वर्ण

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 07:32 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 07:32 PM IST

गुलमर्ग, 23 फरवरी (भाषा) सेना ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के गुलमर्ग चरण में शानदार शुरुआत करते हुए सोमवार को यहां दांव पर लगे पांच स्वर्ण पदक में से तीन जीते।

पहले दिन सीआरपीएफ और हिमाचल प्रदेश ने भी स्वर्ण पदक जीते।

हिमाचल प्रदेश की संध्या ठाकुर ने महिलाओं की अल्पाइंग स्कीइंग में आंचल को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक की जिया आर्यन ने कांस्य पदक हासिल किया।

सीआरपीएफ की काजल कुमारी राय ने महिलाओं की 15 किमी नोर्डिक स्कीइंग (क्रॉस कंट्री) में स्वर्ण पदक जीता। मेघालय में जन्मीं काजल ने यह पदक अपने पिता को समर्पित किया जिनका पिछले साल फरवरी में निधन हो गया था।

सेना के सन्नी सिंह ने नोर्डिक स्कीइंग (पुरुष स्प्रिंट) में दिन का पहला स्वर्ण जीता।

भाषा सुधीर पंत

पंत

शीर्ष 5 समाचार