कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 26, 2021 / 10:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) कमजोर हाजिर मांग की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोयाबीन की कीमत 239 रुपये की गिरावट के साथ 7,032 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 239 रुपये अथवा 3.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,032 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 81,285 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करना था।

सोयाबीन के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 280 रुपये या 3.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,849 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 37,410 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश