ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: May 7, 2021 10:14 am IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत 55 रुपये की तेजी के साथ 7,625 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 55 रुपये अथवा 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,625 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 44,970 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिसकी वजह से वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में