मांग बढ़ने से सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन और बिनौला तेल में सुधार

मांग बढ़ने से सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन और बिनौला तेल में सुधार

मांग बढ़ने से सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन और बिनौला तेल में सुधार
Modified Date: March 31, 2026 / 07:27 pm IST
Published Date: March 31, 2026 7:27 pm IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) आवक कम रहने के बीच मांग बढ़ने के कारण देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में सुधार रहा। दूसरी ओर वार्षिक खाताबंदी और सुस्त कामकाज की वजह से सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज 2.5 प्रतिशत तेज है। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में तेजी जारी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार ने सोमवार देर रात को आयातित खाद्य तेलों का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाया है। इस वृद्धि के तहत सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य में 45 रुपये प्रति क्विंटल, पामोलीन में 98 रुपये प्रति क्विंटल तथा सोयाबीन डीगम तेल में 64 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। इस वृद्धि के कारण भी आयातित खाद्य तेल-तिलहनों के दाम में सुधार आया।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन के मामले में इसके दाम में सुधार या गिरावट की कुंजी सरकार के हाथ में है। अगर सरकार बिकवाली करेगी तो सोयाबीन के दाम घटेंगे अगर सरकार ने बिक्री नहीं की तो किसानों को अच्छे दाम मिलेंगे, अगले साल के लिए बिजाई अच्छी होगी और विदेशी खाद्य तेलों का दाम बढ़ने के समय इसका स्टॉक रखने से काफी मदद मिलेगी।

सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज के 2.5 प्रतिशत मजबूत होने, आयात शुल्क मूल्य बढ़ाये जाने के बीच पाम-पामोलीन तेल के दाम में भी सुधार आया। सोयाबीन तेल से सस्ता होने तथा गर्मियों में नमकीन बनाने वाली कंपनियों की मांग में आई तेजी से बिनौला तेल के दाम भी मजबूत रहे।

वार्षिक खाताबंदी और सुस्त कामकाज के मद्देनजर सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन के भाव स्थिर रहे। ऊंचे भाव के कारण मूंगफली में कामकाज रुका है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,075-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,250-7,725 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,550 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,770-3,070 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,485-2,585 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,485-2,630 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,800-5,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,400-5,550 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में