New Labour Code: घट जाएगी प्राइवेट नौकरी वालों की इनहैंड सैलरी? कल से देशभर में लागू होगा नया श्रम कानून, जानिए लाखों कर्मचारियों को क्या होगा फायदा?
घट जाएगी प्राइवेट नौकरी वालों की इनहैंड सैलरी? कल से देशभर में लागू होगा नया श्रम कानून, New Labour Code implemented For Private Employees

नई दिल्लीः New Labour Code नौकरीपेशा लोगों के लिए 1 अप्रैल 2026 से कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। देश की बड़ी कंपनियां नए श्रम कानून (न्यू लेबर कोड) लागू करने की तैयारी में हैं, जिससे कर्मचारियों के वेतन ढांचे, काम के घंटे और अन्य सुविधाओं पर व्यापक असर पड़ेगा। केंद्र सरकार द्वारा पुराने श्रम कानूनों की जगह बनाए गए चार नए लेबर कोड के लागू होने के साथ ही सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नए नियमों के तहत बेसिक सैलरी कुल CTC का कम से कम 50 प्रतिशत रखना अनिवार्य हो सकता है। इससे कर्मचारियों का पीएफ (PF) योगदान बढ़ेगा, लेकिन टेक-होम सैलरी घट सकती है।
सैलरी और PF पर असर
New Labour Code नए प्रावधानों के अनुसार कंपनियां अब भत्तों को कुल सैलरी के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं रख सकेंगी। इससे बेसिक सैलरी बढ़ेगी, जिसके चलते पीएफ और ग्रेच्युटी की राशि में इजाफा होगा, लेकिन हाथ में आने वाली सैलरी कम हो सकती है। नए लेबर कोड के तहत सभी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य होगा। साथ ही समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करना भी कानूनी बाध्यता होगी। इसके अलावा देशभर में न्यूनतम वेतन लागू करने का प्रावधान है।
एक साल में ग्रेच्युटी का लाभ, महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए प्रावधान
अब तक ग्रेच्युटी पाने के लिए 5 साल की नौकरी जरूरी थी, लेकिन नए नियमों के तहत केवल एक साल की सेवा के बाद भी ग्रेच्युटी का लाभ मिल सकेगा। यह सुविधा फिक्स्ड-टर्म और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों पर भी लागू होगी, जिन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान लाभ मिलेंगे। नए कानून में कामकाजी महिलाओं को उनकी सहमति के साथ नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी गई है, बशर्ते कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हों। इसके अलावा समान वेतन और सम्मान का अधिकार सुनिश्चित किया गया है। ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को भी समान अवसर और अधिकार दिए जाएंगे।
[whatsapp_channel]
काम के घंटे और ओवरटाइम, गिग वर्कर्स को पहली बार पहचान
नए नियमों के तहत सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे काम तय किया गया है, जबकि एक दिन में 8 घंटे काम के आधार पर वेतन तय होगा। ओवरटाइम के लिए दोगुना वेतन देना अनिवार्य होगा। यह प्रावधान खासकर मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, लॉजिस्टिक्स और आईटी सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण है। नए लेबर कोड के तहत गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को कानूनी पहचान मिलेगी। उन्हें पीएफ, बीमा और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही एग्रीगेटर कंपनियों को अपने टर्नओवर का 1-2 प्रतिशत (अधिकतम 5 प्रतिशत तक) इन कामगारों के लिए देना होगा।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- IAS Rinku Singh Rahi Resignation: घोटाले के खुलासे पर मारी गई थी 7 गोलियां, जबड़ा खराब.. महज 3 साल की नौकरी के बाद इस IAS ने दिया सेवा से इस्तीफा, बताई ये वजह..
- PhysicsWallah Share Price: 162 से 86 रुपये टूटकर भी चमकेगा PhysicsWallah का शेयर? ब्रोकरेज ने दिया ये चौंकाने वाला टारगेट, क्या पलटेगा खेल?
- MP-UP Sahyog Sammela: बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत
- Vijay Sharma PC on Naxalism: ‘छत्तीसगढ़ समेत देशभर से 99% नक्सलवाद ख़त्म’.. गृहमंत्री विजय शर्मा ने की प्रेसवार्ता, इन्हें दिया ‘लाल-आतंक’ के खात्मे का श्रेय
- Naxal Deadline Press Conference: ‘सशस्त्र नक्सलवाद खत्म..’, लाल आतंक के खात्मे का आखिरी दिन आज, गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया असली श्रेय किसे जाता है
- Kanpur Suhagrat News: सुहागरात पर सास-ससुर निर्वस्त्र होकर मेरे कमरे में आए, मेरे पूरे कपड़े उतारकर शरीर पर लगाई राख, फिर सबने मिलकर किया ऐसा काम
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: New Labour Code implemented For Private Employees

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm