BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Champawat Science Center News: सीएम धामी ने किया अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थल निरीक्षण.. कहा, ‘तैयार हो रहा शिक्षा अनुसंधान और नवाचार का प्रमुख केंद्र’.. जानें कितनी है लागत

Champawat Science Center News: चंपावत में 55.52 करोड़ का साइंस सेंटर बन रहा, सीएम धामी ने निरीक्षण कर इसे नवाचार केंद्र बताया।

Champawat Science Center News

Champawat Science Center News

satya prakash
Published: 31 Mar 2026 | 5:37 pmModified: 31 Mar 2026 | 5:38 pm
HIGHLIGHTS
  1. 55.52 करोड़ का साइंस सेंटर निर्माणाधीन
  2. CM धामी ने किया स्थल निरीक्षण
  3. छात्रों के लिए नवाचार का प्रमुख केंद्र

चम्पावत: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चंपावत जिले के दौरे के दौरान लगभग 55.52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। (Champawat Science Center News) आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विश्वस्तरीय कॉन्फ्रेंस और डेवलपमेंट हॉल भी हो रहे तैयार

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित वैज्ञानिक दीर्घाओं और चार मंजिला विज्ञान परिसर की सुविधाओं को देखा। इस परिसर में 40 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे यह एक महत्वपूर्ण आवासीय वैज्ञानिक शिक्षण केंद्र बनेगा।

इस मौके पर यूकॉस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत ने बताया कि दो मंजिला साइंस गैलरी ब्लॉक में ‘फन साइंस गैलरी’, प्रदर्शनी हॉल, विज्ञान एवं कृषि गैलरी, प्रशिक्षण कक्ष और आधुनिक खगोल विज्ञान गैलरी शामिल होंगी। इसके अलावा परिसर में 120 सीटों का ऑडिटोरियम, 71 सीटों वाला आधुनिक प्लेनेटेरियम (आंतरिक और बाहरी डोम सुविधा सहित) तथा विश्वस्तरीय कॉन्फ्रेंस और डेवलपमेंट हॉल भी बनाए जा रहे हैं।

समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और उनसे संवाद कर नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साइंस सेंटर भविष्य में राज्य के छात्रों के लिए शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगा। (Champawat Science Center News) उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान के बिना विकास अधूरा है और इस केंद्र के माध्यम से दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों और खगोल विज्ञान को समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्होंने निर्माण एजेंसी को समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने, पर्यावरण मानकों का पालन करने और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत

सत्या एजेंसीज ने 600 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस अत्याधुनिक साइंस सेंटर के निर्माण की कुल लागत लगभग 55.52 करोड़ रुपये है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: CM Dhami Inspects ₹55.52 Crore Champawat Science Center, Calls It Future Hub of Education and Innovation

उत्तराखंड

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm