कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 11:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग को देखते हुए कारोबारियों के अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन का दाम 39 रुपये की गिरावट के साथ 4,378 रुपये क्विंटल रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 39 रुपये यानी 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,378 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 2,00,110 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार फरवरी 2021 माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा भाव 45 रुपये यानी 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,383 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 65,495 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों का कहना है कि वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में गिरावट आने का मुख्य कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करना था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश