कम आवक, प्लांट वालों की मांग से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार

कम आवक, प्लांट वालों की मांग से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार

कम आवक, प्लांट वालों की मांग से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार
Modified Date: June 26, 2026 / 08:02 pm IST
Published Date: June 26, 2026 8:02 pm IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) नीचे दाम पर बिकवाली कमजोर रहने के बाद सोयाबीन प्लांट वालों की मांग बढ़ने के कारण शुक्रवार को सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम में सुधार दिखा। कम उपलब्धता के बीच दाम ऊंचा बोले जाने से बिनौला तेल में भी मजबूती रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि ऊंचे दाम पर बिकवाली कमजोर रहने से सरसों तेल-तिलहन और गर्मी के फसल की आवक के बीच मूंगफली तेल-तिलहन में गिरावट देखी गई। मुर्हरम की छुट्टियों के कारण कामकाज हल्का रहने से कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम स्थिर बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज में सुधार था जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट जारी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र के लातूर में लगभग एक महीने पहले सोयाबीन का प्लांट डिलीवरी दाम 7,950 रुपये क्विंटल था। प्लांट वाले कभी खरीद का दाम घटाते हैं तो कभी बढ़ाते हैं। हालांकि इस घट-बढ़ के बावजूद दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक बना हुआ है।

अब जाकर प्लांट वालों ने सोयाबीन का खरीद दाम या प्लांट डिलीवरी भाव 7,380 रुपये क्विंटल किया है, जो भाव एमएसपी से अधिक ही है। लेकिन किसानों के लिए मौजूदा भाव एक महीने के पहले के भाव से नीचा है। इसलिए वे नीचे दाम पर बिकवाली कम कर रहे हैं। कम आवक और बढ़ती मांग से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार आया।

उन्होंने कहा कि बाजार में बिनौले की उपलब्धता नगण्य है और जो भी माल आ रहा है उसमें ज्यादातर मवेशियों के आहार के रूप में उपयोग हो रहा है। कम उपलब्धता के बीच भाव ऊंचा बोले जाने से बिनौला तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया।

सूत्रों ने कहा कि ऊंचे दाम पर कारोबारी गतिविधियां प्रभावित रहने से सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट देखी गई। जबकि गर्मी की फसल की आवक बढ़ने के कारण मूंगफली तेल-तिलहन में भी गिरावट रही। दूसरी ओर मलेशिया खुला रहने के बावजूद मुहर्रम की छुट्टियों के कारण देश के बाजारों में कामकाज लगभग बंद होने से कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम स्थिर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,515-7,540 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,600-7,175 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,475 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,460-2,760 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,475 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,560-2,660 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,560-2,705 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,375 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,275 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,200 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,050-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,900-6,975 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश

राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में