स्पाइसजेट बुधवार को यूएई से आठ उड़ानों का संचालन करेगी
स्पाइसजेट बुधवार को यूएई से आठ उड़ानों का संचालन करेगी
नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) स्पाइसजेट पश्चिम एशिया संकट के कारण फंसे हुए यात्रियों को लाने के लिए बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह से आठ विशेष उड़ानों का संचालन करेगी।
एयरलाइन ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वह फुजैराह से दिल्ली के लिए चार, मुंबई के लिए तीन और कोच्चि के लिए एक उड़ान का संचालन करेगी।
इससे पहले मंगलवार को विमानन कंपनी ने फुजैराह से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए चार विशेष उड़ानों का संचालन किया था।
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने इस क्षेत्र में विमानन परिचालन को काफी प्रभावित किया है।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


