हाजिर मांग से सोना वायदा में तेजी

Ads

हाजिर मांग से सोना वायदा में तेजी

  •  
  • Publish Date - September 16, 2020 / 10:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के बीच सटोरियों के नये सौदे करने से बुधवार को वायदा बाजार में सोना 153 रुपये बढ़कर 51,922 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलिवरी का सोना 153 रुपये या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 51,922 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 10,814 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि सटोरियों के नये सौदों के कारण सोने की वायदा कीमतों में तेजी रही।

इस बीच न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.49 प्रतिशत बढ़कर 1,975.90 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

भाषा

सुमन महाबीर

महाबीर