हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - April 12, 2021 / 10:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना चार रुपये की तेजी के साथ 46,597 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत चार रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,597 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 11,865 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,740.30 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश