हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - June 18, 2021 / 11:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के चलते सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 222 रुपये की तेजी के साथ 47,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 222 रुपये यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,853 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,791.70 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा जतिन महाबीर

महाबीर