हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: June 23, 2021 10:35 am IST

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को जस्ता वायदा भाव 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 233.25 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले जस्ता अनुबंध का भाव 1.10 रुपये यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 233.25 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 743 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग में तेजी आने के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे मुख्यत: जस्ता वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में