स्टील एक्सचेंज इंडिया ने लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए एनएमडीसी से किया समझौता

Ads

स्टील एक्सचेंज इंडिया ने लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए एनएमडीसी से किया समझौता

  •  
  • Publish Date - September 9, 2026 / 01:52 PM IST,
    Updated On - September 9, 2026 / 01:52 PM IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) स्टील एक्सचेंज इंडिया ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी की आगामी सुविधा से लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए उसके साथ समझौता किया है।

स्टील एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (एसईआईएल) ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस समझौते का उद्देश्य उसके एकीकृत इस्पात विनिर्माण संयंत्रों की जरूरतों के लिए एक समान गुणवत्ता वाले लौह अयस्क ‘फाइंस’ की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसमें 61-63 प्रतिशत लौह वाले अयस्क शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि इस समझौते से निकट भविष्य में एसईआईएल की विस्तार योजनाओं को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

भाषा निहारिका

निहारिका