Haji Yakub Qureshi's son Firoz Bhura Arrest: पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार, पिस्तौल लेकर पड़ोसी के घर पहुंचा था, CCTV वायरल होते ही पुलिस ने धरदबोचा /image: Social Media
मेरठ। Haji Yakub Qureshi’s son Firoz Bhura Arrest: मेरठ शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम इलाके में कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर पड़ोसी को धमकाने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा (Meerut Firoz Bhura Arrest) को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके दो नामजद साथियों की भी तलाश कर रही है।
Meerut crime news पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सराय बहलीम निवासी हाजी सिराज ने दर्ज करायी शिकायत में आरोप लगाया था कि सोमवार देर रात फिरोज अपने दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उनके घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।
Haji Yakub Qureshi’s son Firoz Bhura Arrest सिराज ने आरोप लगाया कि इस दौरान फिरोज ने पिस्तौल (Threatening with a pistol) लहराकर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सूत्रों ने बताया कि शिकायत और घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने फिरोज और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral CCTV footage) में तीन युवक दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक के हाथ में हथियार था। मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई थीं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम मुख्य आरोपी फिरोज उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में नामजद उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर युवक के अवैध असलाह लिए वायरल वीडियो में पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही/ गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ द्वारा बाईट।#UPPolice #MeerutPolice pic.twitter.com/gOfR54nD5H
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) September 8, 2026
ये भी पढ़ें