Reported By: Nasir Gouri
,Gwalior Illegal Liquor LIVE VIDEO: शराब से 24 मौतों के बाद बड़ा खुलासा, इस जिले में चल रही थी कच्ची शराब की भट्टी, देख पुलिस के भी उड़ गए होश, लाइव वीडियो आया सामने /image: IBC24 file
ग्वालियर। Gwalior Illegal Liquor LIVE VIDEO: सागर में जहरीली शराब से 24 मौतों (24 deaths in Sagar) के बाद आखिरकार ग्वालियर पुलिस और आबकारी विभाग एक्शन मोड में है। ग्वालियर में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की रेड हुई तो सामने आया नकली-जहरीली शराब बनाने का LIVE VIDEO। तस्वीरों में देखिए कैसे जमीन के अंदर भट्टी खोदकर कच्ची शराब तैयार की जा रही थी।
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 90 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की है। ये तस्वीरें ग्वालियर के पिछोर थाना क्षेत्र के चिरुली ताल की पार की हैं… जहां पुलिस ने अवैध शराब बनाने के ठिकाने पर दबिश दी।
Gwalior Illegal Liquor LIVE VIDEO पुलिस के मुताबिक आरोपी माइकल जाट अपने दो साथियों के साथ भट्टी खोदकर कच्ची शराब तैयार कर रहा था। रेड के दौरान पुलिस के हाथ तीन प्लास्टिक की कट्टियों में 90 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब लगी। मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की गई है। लेकिन इस पूरी कार्रवाई में सबसे बड़ा खुलासा है अवैध शराब बनाने का LIVE VIDEO… जिसमें शराब तैयार करने का पूरा खेल कैमरे में कैद हुआ है।
सागर में जहरीली शराब (Sagar Liquor Scandal) से 24 लोगों की मौत के बाद ग्वालियर में भी पुलिस और आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। महज दो दिन में पुलिस ने 52 से ज्यादा आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं, जबकि आबकारी विभाग ने 41 मामले बनाए हैं। यानी कार्रवाई का आंकड़ा 90 के पार पहुंच चुका है।
Gwalior Illegal Liquor LIVE VIDEO सीएसपी रोबिन जैन का कहना है कि अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही संगठित गिरोहों और अवैध शराब के मुख्य स्रोतों को खत्म करने के लिए मैदानी अमले को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सागर की 24 मौतों के बाद ग्वालियर में भी अवैध शराब के खिलाफ शिकंजा कस रहा है… लेकिन सवाल ये है कि जमीन के अंदर भट्टी खोदकर चल रहा ये शराब का कारोबार आखिर अब तक किसकी नजर से बचा हुआ था?
ये भी पढ़ें