बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 224.33 अंक और निफ्टी 73.75 अंक फिसले

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 224.33 अंक और निफ्टी 73.75 अंक फिसले

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 224.33 अंक और निफ्टी 73.75 अंक फिसले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: August 13, 2018 10:58 am IST

मुंबई। ग्लोबल मार्केट के कमजोर रुख का असर सराफा बाजार की तरह देश के शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। सोमवार को सेंसेक्स 224.33 अंक यानि 0.59% गिरकर 37,644.90 पर और निफ्टी 73.75 अंक यानि 0.65% उतरकर 11,355.75 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.70% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.78% गिरकर बंद हुआ निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.65% गिरकर बंद हुआ

यह भी पढ़ें : भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने की 70 वीं वर्षगांठ पर गोल्ड की दिखी चमक

इसी तरह बैंकिंग, ऑटो, मेटल में भी गिरावट नजर आई। बैंक निफ्टी 330 अंक गिरकर 27794 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ऑटो में 0.76%, निफ्टी मेटल में 0.84% की गिरावट दर्ज की गई है।

कारोबारी सत्र के दौरान गेल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस, सन फार्मा, विप्रो, कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर टॉप गेनर रहे जबकि टॉप लूजर्स में बीपीसीएल, एचपीसीएल, वेदांता, यस बैंक, एसबीआई, ऐक्सिस बैंक, ओएनजीसी, आइडियाके शेयर्स रहे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में