गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 0.22 फीसदी लुढ़के

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 0.22 फीसदी लुढ़के

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 0.22 फीसदी लुढ़के
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: August 24, 2018 12:10 pm IST

मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 84.96 अंक यानि 0.22% गिरकर 38,251.80 पर और निफ्टी 25.65 अंक यानि 0.22% गिरकर 11,557.10 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट नजर आई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.26% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.34% गिरकर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.33% गिरकर बंद हुआ है।

यह भी पढ़ें : 2 साल से रिजल्ट का इंतजार कर रहा छात्र चढ़ गया 200 फीट ऊंचे टॉवर पर, देखिए वीडियो

वहीं बैंकिंग, ऑटो, फार्मा, आईटी में भी गिरावट रही। बैंक निफ्टी 194 अंक गिरकर 27834 के स्तर पर बंद हुआ। साथ ही, निफ्टी ऑटो में 0.52%, निफ्टी फार्मा में 0.16%, निफ्टी आईटी में 0.40% की गिरावट देखी गई

कारोबारी सत्र के दौरान टॉप गेनर्स में वेदांता, ओएनजीसी, ग्रासिम, ऐक्सिस बैंक, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्राके शेयर्स रहे जबकि टॉप लूजर्स में यस बैंक, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, अदानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक के शेयर रहे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में