गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 806.47 अंक गिरा

गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 806.47 अंक गिरा

गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 806.47 अंक गिरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: October 9, 2018 10:34 am IST

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स आज 806.47 अंक यानी 2.24% गिरकर 35,169.16 पर और निफ्टी 309.85 अंक यानी 2.85% उतरकर 10,548.40 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.16 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.45% गिरकर बंद हुआ निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.32 फीसदी गिरकर बंद हुआ

यह भी पढ़ें : शराब दुकानों के खुलने और बंद होने का समय बदला, ये है नई टाइमिंग

कारोबारी सत्र के दौरान बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में गिरावट रहीजबकि बैंक निफ्टी 91 अंक गिरकर 24527 के स्तर पर बंद हुआ इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 2.63 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 2.01 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई

मंगलवार को कारोबार के दौरान टॉप गेनर्स में डॉ रेड्डीज लैब्स, अदानी पोर्ट्स, वेदांता, एचडीएफसी, टाटा स्टील, यस बैंक रहे जबकि टॉप लूजर्स में टाटा मोटर्स, टाइटन, आइशर मोटर्स, एचपीसीएल, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, एचयूएल, भारती एयरटेल के शेयर्स रहे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में