मुंबई। ग्लोबल मार्केट के कमजोर रुख और मुनाफावसूली के चलते शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट आई। शुरुआत के दौरान तेजी से खुला सेंसेक्स कारोबार बंद होते वक्त 96.66 अंक गिर गया। सेंसेक्स आज 36,009.84 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 26.65 अंक गिरकर 10,794.95 अंक पर बंद हुआ।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 106.41 अंकों की गिरावट के साथ 36,106.50 पर और निफ्टी 33.55 अंकों की गिरावट के साथ 10,821.60 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 85.37 अंकों की तेजी के साथ 36,191.87 पर खुला। जबकि निफ्टी 13 अंकों की वृद्धि के साथ 10,850.75 पर खुला।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में फिलहाल नहीं होगी निगमों-मंडलों में नियुक्ति, विभागीय मंत्री ही होंगे अध्यक्ष
कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर नुकसान में रहे। वहीं निफ्टी के 50 में से 34 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त रही लेकिन, ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी हो गई।