Congress Protest Against Gyanesh Kumar/Image Credit: IBC24
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी की प्रेस-कॉन्फ्रेंस के बाद देशभर में कांग्रेस ने EC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच, कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर, CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा। कांग्रेसी रायपुर में EC का दफ्तर घेरने निकले जिन्हें पुलिस ने बीच में रोक दिया। कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी ने चुनाव आयुक्त की मदद से जनता के वोट का अधिकार छीना, वोट चोरी की। दूसरी तरफ बीजेपी ने आरोपों को खारिज कर कांग्रेस को आईना दिखाया। राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस जिन राज्यों में जीतती है,वहां उन्हें कोई गड़बड़ी नजर नहीं आती। राहुल गांधी स्वीकार नहीं कर पाते कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: साफ है पहले राहुल गांधी ने भारतीय चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। अब सीधे-सीधे CEC ज्ञानेश कुमार तो देशद्रोही बताकर उनका पुतला फूंका, उनके इस्तीफे की मांग पर पूरे देश में प्रदर्शन किया। सवाल वही है क्या वाकई देश-प्रदेश में कोई वोट चोरी हुई है या फिर अपने नेता को खुश करने कि विरोध किया जा रहा है। सवाल ये भी है कि इस दरम्यान कांग्रेस जहां-जहां जीती क्या वहां भी वोट चोरी हुआ?
इन्हें भी पढ़ें:-